कक्षा 10
📝 Ayush Study Point में आप सभी छात्रों का स्वागत हैं 🚀 FREE में बिहार बोर्ड परीक्षा की तैयारी करें 📝 सभी विषयों के नोट्स पढ़ें 🔥 वस्तुनिष्ट, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की तैयारी करें 🔥 MCQs Test दें और अपना मूल्यांकन करें। धन्यवाद !

कक्षा 10 सामजिक विज्ञान SET-1 (80 अंक )

BIHAR SCHOOL EXAMINATION BOARD

MOCK TEST PAPER - 2026

Secondary School Examination

विषय: सामाजिक विज्ञान (Social Science) समय: 2 घंटे 45 मिनट कुल अंक: 80
परीक्षार्थियों के लिए निर्देश:
  • खंड-अ में 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिनमें से किन्हीं 40 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है।
  • खंड-ब में विषयनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक विषय (इतिहास, भूगोल आदि) के निर्देशानुसार उत्तर दें।
  • उत्तर ओ.एम.आर. शीट पर ही अंकित करें।
खंड-अ: वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type)

(किन्हीं 40 प्रश्नों के उत्तर दें)

1. रक्त एवं लौह की नीति का अवलंबन किसने किया था?
(A) मेजिनी (B) हिटलर (C) बिस्मार्क (D) विलियम I
2. फ्रैंकफर्ट की संधि कब हुई?
(A) 1864 (B) 1866 (C) 1870 (D) 1871
3. वियना कांग्रेस कब हुआ था?
(A) 1815 (B) 1818 (C) 1820 (D) 1848
4. काऊंट कावूर को विक्टर इमैनुएल ने किस पद पर नियुक्त किया?
(A) सेनापति (B) राजदूत (C) प्रधानमंत्री (D) गृहमंत्री
5. बोल्शेविक क्रांति कब हुई?
(A) फरवरी 1917 (B) नवंबर 1917 (C) अप्रैल 1917 (D) 1905
6. दास कैपिटल का प्रकाशन किस वर्ष हुआ था?
(A) 1848 (B) 1864 (C) 1867 (D) 1883
7. कार्ल मार्क्स का जन्म कहाँ हुआ था?
(A) जर्मनी (B) इंग्लैंड (C) फ्रांस (D) पोलैंड
8. अंकोरवाट का मंदिर कहाँ स्थित है?
(A) वियतनाम (B) थाईलैंड (C) लाओस (D) कंबोडिया
9. द हिस्ट्री ऑफ द लॉस ऑफ वियतनाम किसने लिखा?
(A) हो ची मिन्ह (B) फान बोई चाऊ (C) कुआंग (D) त्रिथु
10. जालियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ?
(A) 13 अप्रैल 1919 (B) 14 अप्रैल 1919 (C) 15 अप्रैल 1919 (D) 16 अप्रैल 1919
11. वेदों की ओर लौटो का नारा किसने दिया?
(A) दयानंद सरस्वती (B) राजा राममोहन राय (C) स्वामी विवेकानंद (D) रामकृष्ण परमहंस
12. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना कब और किसने की?
(A) 1923, गुरु गोलवलकर (B) 1925, के.बी. हेडगेवार (C) 1926, चितरंजन दास (D) 1928, लालचंद
13. वल्लभ भाई पटेल को 'सरदार' की उपाधि किस किसान आंदोलन के दौरान दी गई?
(A) बारदोली (B) अहमदाबाद (C) खेड़ा (D) चंपारण
14. रम्पा विद्रोह कब हुआ?
(A) 1916 (B) 1917 (C) 1918 (D) 1919
15. सेफ्टी लैम्प का आविष्कार किसने किया?
(A) क्रॉम्पटन (B) जेम्स हरग्रीव्ज (C) हम्फ्री डेवी (D) जॉन के
16. टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी की स्थापना की गई:
(A) 1854 में (B) 1907 में (C) 1915 में (D) 1923 में
17. जनसंख्या का घनत्व सबसे अधिक कहाँ होता है?
(A) ग्राम (B) कस्बा (C) नगर (D) महानगर
18. गिरमिटिया मजदूर बिहार के किस क्षेत्र से भेजे जाते थे?
(A) पूर्वी क्षेत्र (B) पश्चिमी क्षेत्र (C) उत्तरी क्षेत्र (D) दक्षिणी क्षेत्र
19. गुटेनबर्ग का जन्म किस देश में हुआ था?
(A) अमेरिका (B) जर्मनी (C) जापान (D) इंग्लैंड
20. किस पत्र ने रातों-रात वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट से बचने के लिए अपनी भाषा बदल दी?
(A) हरिजन (B) भारत मित्र (C) अमृत बाजार पत्रिका (D) हिंदुस्तान रिव्यू
21. कोयला किस प्रकार का संसाधन है?
(A) अनवीकरणीय (B) नवीकरणीय (C) जैव (D) अजैव
22. सौर ऊर्जा निम्नलिखित में से कौन-सा संसाधन है?
(A) मानवकृत (B) पुनः पूर्ति योग्य (C) अजैव (D) अचक्रीय
23. काली मृदा का दूसरा नाम क्या है?
(A) बलुई (B) रेगुर (C) लाल (D) पर्वतीय
24. कुल जल का कितना प्रतिशत भाग महासागरों में निहित है?
(A) 96% (B) 95% (C) 96.6% (D) 96.5%
25. देश के बांधों को किसने 'भारत का मंदिर' कहा था?
(A) महात्मा गांधी (B) स्वामी विवेकानंद (C) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (D) पं. नेहरू
26. सीमेंट उद्योग का सबसे प्रमुख कच्चा माल क्या है?
(A) चूना पत्थर (B) बॉक्साइट (C) ग्रेनाइट (D) लोहा
27. भारत का प्रथम तेल शोधक कारखाना कहाँ स्थित है?
(A) मथुरा (B) बरौनी (C) डिगबोई (D) गुवाहाटी
28. एशिया का सबसे बड़ा परमाणु विद्युत गृह है:
(A) तारापुर (B) कलपक्कम (C) नरोरा (D) कैगा
29. निम्न में से कौन रबी फसल है?
(A) ज्वार (B) धान (C) गेहूँ (D) जूट
30. निम्न में से कौन रोपण फसल नहीं है?
(A) रबड़ (B) गन्ना (C) धान (D) चाय
31. भारत के किस राज्य में सोपानी (सीढ़ीनुमा) खेती प्रचलित है?
(A) बिहार (B) पंजाब (C) हरियाणा (D) उत्तराखंड
32. इनमें कौन उपभोक्ता उद्योग है?
(A) पेट्रो रसायन (B) लौह-इस्पात (C) चीनी उद्योग (D) चितरंजन लोकोमोटिव
33. कांवर झील स्थित है:
(A) दरभंगा जिला में (B) भागलपुर जिला में (C) बेगूसराय जिला में (D) मुजफ्फरपुर जिला में
34. संजय गांधी जैविक उद्यान किस नगर में स्थित है?
(A) राजगीर (B) बोधगया (C) बिहारशरीफ (D) पटना
35. बिहार में रज्जू मार्ग (Ropeway) कहाँ है?
(A) बिहारशरीफ (B) राजगीर (C) गया (D) बांका
36. मंदार हिल किस जिले में स्थित है?
(A) मुंगेर (B) भागलपुर (C) बांका (D) बक्सर
37. तलचिह्न की सहायता से किसी स्थान विशेष की मापी गई ऊँचाई को क्या कहा जाता है?
(A) स्थानिक ऊँचाई (B) विशेष ऊँचाई (C) समोच्च रेखा (D) त्रिकोणमितीय स्टेशन
38. किस राज्य में वनों का विस्तार सबसे अधिक है?
(A) उत्तर प्रदेश (B) कर्नाटक (C) केरल (D) मध्य प्रदेश
39. परिवहन का सबसे सस्ता साधन कौन सा है?
(A) जलमार्ग (B) वायुमार्ग (C) रेलमार्ग (D) सड़क मार्ग
40. बिहार में नहरों द्वारा सर्वाधिक सिंचाई किस जिले में होती है?
(A) रोहतास (B) सीवान (C) गया (D) प. चंपारण
41. संघ राज्य की विशेषता नहीं है:
(A) लिखित संविधान (B) शक्तियों का विभाजन (C) इकहरी शासन व्यवस्था (D) सर्वोच्च न्यायपालिका
42. भारत में संविधान के आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाओं को मान्यता प्राप्त है?
(A) 20 (B) 22 (C) 25 (D) 21
43. बिहार में पंचायती राज संस्थाएँ हैं:
(A) एक स्तरीय (B) दो स्तरीय (C) तीन स्तरीय (D) चार स्तरीय
44. बिहार में संपूर्ण क्रांति का नेतृत्व किसने किया?
(A) मोरारजी देसाई (B) नीतीश कुमार (C) इंदिरा गांधी (D) जयप्रकाश नारायण
45. भारत में किस तरह के लोकतंत्र की व्यवस्था की गई है?
(A) प्रत्यक्ष (B) अप्रत्यक्ष (C) प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों (D) इनमें से कोई नहीं
46. दलबदल कानून किस पर लागू होता है?
(A) सांसदों और विधायकों पर (B) राष्ट्रपति पर (C) उपराष्ट्रपति पर (D) इनमें से सभी
47. जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी का गठन कब हुआ?
(A) 1992 (B) 1999 (C) 2000 (D) 2004
48. निम्न में से कौन राष्ट्रीय दल नहीं है?
(A) भाजपा (B) कांग्रेस (C) लोक जनशक्ति पार्टी (D) बसपा
49. बांग्लादेश कब स्वतंत्र हुआ?
(A) 1969 (B) 1970 (C) 1971 (D) 1972
50. 16वीं लोकसभा में महिला सदस्यों की संख्या कितनी थी?
(A) 61 (B) 63 (C) 65 (D) 67
51. इंडिका पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(A) मेगास्थनीज (B) कमल किशोर शर्मा (C) एस.एम. सिंह (D) कोई नहीं
52. निम्नलिखित व्यक्तियों में कौन लोकतंत्र में रंगभेद के विरोधी नहीं थे?
(A) मार्टिन लूथर किंग (B) महात्मा गांधी (C) टोमी स्मिथ (D) जेड गुडी
53. सांप्रदायिक राजनीति किस धारणा पर आधारित है?
(A) एक धर्म दूसरे से श्रेष्ठ है (B) विभिन्न धर्म एक साथ रहते हैं (C) A और B (D) कोई नहीं
54. ग्राम कचहरी का प्रधान कौन होता है?
(A) पंच (B) सरपंच (C) प्रमुख (D) न्यायमित्र
55. सूचना के अधिकार आंदोलन की शुरुआत कहाँ से हुई?
(A) राजस्थान (B) दिल्ली (C) तमिलनाडु (D) बिहार
56. किस क्षेत्र को प्राथमिक क्षेत्र कहा जाता है?
(A) सेवा क्षेत्र (B) कृषि क्षेत्र (C) औद्योगिक क्षेत्र (D) इनमें से कोई नहीं
57. भारत में योजना आयोग का गठन कब किया गया था?
(A) 15 मार्च 1950 (B) 15 सितंबर 1950 (C) 15 अक्टूबर 1951 (D) कोई नहीं
58. जिस देश की राष्ट्रीय आय अधिक होती है, वह देश कहलाता है:
(A) अविकसित (B) विकसित (C) अर्द्ध-विकसित (D) इनमें से कोई नहीं
59. भारत में वित्तीय वर्ष कहा जाता है:
(A) 1 Jan - 31 Dec (B) 1 Jul - 30 Jun (C) 1 Apr - 31 Mar (D) 1 Sep - 31 Aug
60. भारत की वित्तीय राजधानी (Financial Capital) किस शहर को कहा गया है?
(A) मुम्बई (B) दिल्ली (C) पटना (D) बैंगलोर
61. इनमें से कौन संस्थागत वित्त का साधन है?
(A) सेठ साहूकार (B) रिश्तेदार (C) व्यावसायिक बैंक (D) महाजन
62. व्यावसायिक बैंकों का राष्ट्रीयकरण कब किया गया?
(A) 1966 (B) 1980 (C) 1969 (D) 1975
63. आर्थिक विकास का तीसरा क्षेत्र क्या है?
(A) कृषि क्षेत्र (B) विज्ञान क्षेत्र (C) शिक्षा क्षेत्र (D) सेवा क्षेत्र
64. वैश्वीकरण के मुख्य अंग कितने हैं?
(A) एक (B) दो (C) पाँच (D) चार
65. उपभोक्ता द्वारा शिकायत करने के लिए आवेदन शुल्क कितना लगता है?
(A) 50 रु (B) 70 रु (C) 10 रु (D) इनमें से कोई नहीं
66. स्वर्ण आभूषणों की शुद्धता को सुनिश्चित करने के लिए किस मान्यता प्राप्त चिह्न का होना आवश्यक है?
(A) ISI मार्क (B) हॉलमार्क (C) एगमार्क (D) इनमें से कोई नहीं
67. बिहार के किस जिले का प्रति व्यक्ति आय सर्वाधिक है?
(A) पटना (B) गया (C) शिवहर (D) नालंदा
68. साख (Credit) का क्या अर्थ है?
(A) विश्वास करना (B) ऋण लौटाने की क्षमता (C) A और B दोनों (D) कोई नहीं
69. निम्नलिखित में कौन-सा मुद्रा का एक आधुनिक रूप नहीं है?
(A) मुद्रा (B) जमा (C) ड्राफ्ट (D) वस्तु विनिमय
70. मानव पूंजी के प्रमुख घटक है:
(A) ज्ञान (B) कौशल (C) अनुभव (D) इनमें से सभी
71. इनमें से कौन प्राकृतिक आपदा नहीं है?
(A) सुनामी (B) बाढ़ (C) आतंकवाद (D) भूकंप
72. सुनामी किस स्थान पर आता है?
(A) स्थल (B) समुद्र (C) आसमान (D) इनमें से कोई नहीं
73. बिहार किस नदी को 'बिहार का शोक' कहा जाता है?
(A) गंगा (B) गंडक (C) कोसी (D) पुनपुन
74. सूखे के लिए जिम्मेदार कारक है:
(A) वर्षा की कमी (B) भूकंप (C) बाढ़ (D) ज्वालामुखी क्रिया
75. बाढ़ के समय निम्नलिखित में से किस स्थान पर जाना चाहिए?
(A) गाँव के बाहर (B) ऊँची भूमि वाले स्थान पर (C) उसी स्थान पर (D) खेतों में
76. मलवे के नीचे दबे हुए लोगों का पता लगाने के लिए किस यंत्र की मदद ली जाती है?
(A) दूरबीन (B) इंफ्रारेड कैमरा (C) हेलीकॉप्टर (D) टेलीस्कोप
77. महासागर के तली पर होने वाले कंपन को किस नाम से जाना जाता है?
(A) भूकंप (B) चक्रवात (C) सुनामी (D) इनमें से कोई नहीं
78. संचार का सबसे लोकप्रिय साधन है:
(A) सार्वजनिक टेलीफोन (B) मोबाइल (C) वॉकी-टॉकी (D) रेडियो
79. सुदूर संवेदी उपग्रह (Remote Sensing Satellite) का उपयोग किस लिए होता है?
(A) दूरसंचार (B) मौसम विज्ञान (C) संसाधनों की खोज (D) सभी के लिए
80. भूकंप संभावित क्षेत्रों में भवनों की आकृति कैसी होनी चाहिए?
(A) अंडाकार (B) त्रिभुजाकार (C) चौकोर (D) आयताकार
खंड-ब: विषयनिष्ठ प्रश्न (Subjective Type)

(कुल अंक: 40)

इतिहास (History)

लघु उत्तरीय प्रश्न (किन्हीं 3 प्रश्नों का उत्तर दें) - [3 x 2 = 6]

  1. मेटरनिख युग क्या है?
  2. 1848 की फ्रांसीसी क्रांति के क्या कारण थे?
  3. स्वदेशी आंदोलन का उद्योगों पर क्या प्रभाव पड़ा?
  4. बिहार के किसान आंदोलन पर एक टिप्पणी लिखें।
  5. पांडुलिपि क्या है? इसकी क्या उपयोगिता है?
  6. 'स्लम' पद्धति की शुरुआत कैसे हुई?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (किसी 1 प्रश्न का उत्तर दें) - [1 x 4 = 4]

  1. जर्मनी के एकीकरण में बिस्मार्क की भूमिका का वर्णन करें।
  2. मुद्रण क्रांति ने आधुनिक विश्व को कैसे प्रभावित किया?
राजनीति विज्ञान (Political Science)

लघु उत्तरीय प्रश्न (किन्हीं 2 प्रश्नों का उत्तर दें) - [2 x 2 = 4]

  1. धर्मनिरपेक्ष राज्य से आप क्या समझते हैं?
  2. राजनीतिक दलों के दो प्रमुख कार्य बताएँ।
  3. परिवारवाद क्या है?
  4. आतंकवाद लोकतंत्र की चुनौती है, कैसे?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (किसी 1 प्रश्न का उत्तर दें) - [1 x 4 = 4]

  1. लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी क्यों जरूरी है?
  2. ग्राम पंचायत के कार्यों का वर्णन करें।
अर्थशास्त्र (Economics)

लघु उत्तरीय प्रश्न (किन्हीं 2 प्रश्नों का उत्तर दें) - [2 x 2 = 4]

  1. अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं?
  2. वस्तु विनिमय प्रणाली क्या है?
  3. स्वयं सहायता समूह से आप क्या समझते हैं?
  4. बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) किसे कहते हैं?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (किसी 1 प्रश्न का उत्तर दें) - [1 x 4 = 4]

  1. बिहार के आर्थिक पिछड़ेपन के क्या कारण हैं? इसे दूर करने के उपाय बताएँ।
  2. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 की मुख्य विशेषताओं का वर्णन करें।
भूगोल (Geography)

लघु उत्तरीय प्रश्न (किन्हीं 3 प्रश्नों का उत्तर दें) - [3 x 2 = 6]

  1. मृदा संरक्षण के कोई दो उपाय लिखें।
  2. वन विनाश के दो मुख्य कारक लिखें।
  3. बहुउद्देशीय परियोजना से आप क्या समझते हैं?
  4. भारतीय कृषि की दो विशेषताएँ लिखिए।
  5. सार्वजनिक और निजी उद्योग में अंतर स्पष्ट करें।
  6. बिहार की जनसंख्या वितरण का वर्णन करें।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (किसी 1 प्रश्न का उत्तर दें) - [1 x 4 = 4]

  1. भारत में चाय की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक दशाओं का वर्णन करें।
  2. भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाएं: (a) नर्मदा नदी (b) छोटानागपुर का पठार।
आपदा प्रबंधन (Disaster Management)

लघु उत्तरीय प्रश्न (किन्हीं 2 प्रश्नों का उत्तर दें) - [2 x 2 = 4]

  1. आपदा से आप क्या समझते हैं?
  2. भूकंप के केंद्र और अधिकेंद्र में अंतर स्पष्ट करें।
  3. बाढ़ नियंत्रण के लिए उपाय बताएँ।
  4. आग लगने की स्थिति में क्या प्रबंधन करना चाहिए?

Comments

Popular posts from this blog

कक्षा 10 गणित अध्याय 1 वास्तविक संख्याएँ – नोट्स, प्रश्न उत्तर व MCQ टेस्ट

इतिहास अध्याय–1 : यूरोप में राष्ट्रवाद | Class 10 History Notes (CBSE & Bihar Board)

इतिहास अध्याय–8 : प्रेस, संस्कृति एवं राष्ट्रवाद | Class 10 History Notes (CBSE & Bihar Board)